Tuesday, 18 October 2016

करवा चौथ पर करें ये उपाय आपकी लाइफ में होगी सिर्फ खुशियां

हर महिला के लिए करवा चैथ एक बड़ा दिन होता है। इस दिन वो अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। यह दिन सिर्फ व्रत का ही नहीं होता है बल्कि इस दिन पति -पत्नी का रिश्ता और भी मजबूत है। वास्तु में इस दिन का बड़ा महत्त्व होता है। इस दिन कुछ वास्तु टिप्स आजमाकर अपने इस प्यार भरे रिश्ते को और भी मजबूत कर सकते है। महिलाए इस दिन व्रत की शुरुआत होने यानि सरगी से लेकर शाम को तैयार होने तक अगर इन वास्तु टिप्स को आजमाएंगी तो उन कपल्स की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां होंगी।
आइये जाने इन वास्तु टिप्स के बारे में।

1)  करवा चौथ पर कपड़े पहनते समय रंगों का ध्यान रखे।  इस दिन काला, नीला, ग्रे रंग भूलकर भी ना पहने। इस दिन लाल, पिंक और नारंगी रंग के कपडे पहने। वास्तु के अनुसार ये रंग सम्मान, प्यार और समृद्धि का प्रतिक है।

2) करवा चौथ पर सुबह सरगी खाकर व्रत की शुरुवात की जाती है। सुबह सरगी खाते समय ध्यान रखें कि आपका मुँह उत्तर - पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। क्योंकि ये दिशा सकारात्मक ऊर्जा देती है। इस तरह आपको पूरा दिन व्रत रखने के लिए ऊर्जा तो मिलेगी ही साथ ही आपके मन में सारे दिन सकारात्मक विचार भी आएंगे।

3) करवा चौथ पर गहनें पहनना तो लाजमी है। इस दिन हो सके तो सोने या मोती के गहने पहने। वास्तु के अनुसार इसका सरीर पर सकारात्मक प्रभाव होता है।

4) बैडरूम से अगर चीज़े अव्यवस्थतित हो तो उन्हें व्यवस्थतित कर दें । इसकी जगह बैडरूम में ताज़े फूल सजाएं। वास्तु के अनुसार इससे आपका रिश्ता भी फूलों से महकेगा।

Sunday, 9 October 2016

अगर घर में हो पैसों की कमी तो नवरात्र में ऐसे करें पूजा

कभी कभी हमारे घरों में दुःख और दरिद्रता के कारण धन हानि शुरू हो जाती है । ऐसे घरो में पैसो की तंगी तो रहती है, इसके अलावा यदि पैसे आत भीे हैं तो बचत नहीं हो पाती। घर में मौजूद किसी भी सदस्य को इसका कारण तक नहीं पता चल पाता हैं। घर में दरिद्रता के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पूजा-पाठ नहीं किया जाना, गंदगी में रहना, शारीर से बदबू आना, घर में शराब या मांस का सेवन करना आदि। घर में पैसो की तंगी को दूर करने के लिए नवरात्र में कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर ऐसी परेशानिया दूर किया जा सकता हैं।

नवरात्र में कैसे करे पूजा ?
नवरात्र में किसी भी दिन सुबह के वक्त्त सबसे पहले स्नान कर ले, इसके बाद कोई साफ स्थल देख वहां पर पिला आसान रख बैठ जाए। बैठने के पहले यह ध्यान जरूर रखें कि आपका मुख उत्तर दिशा में होना चाहिए। उत्तर दिशा के मुख की ओर 9 दीपक जलाएं, पूजा करने के दौरान लगातार तेल डालते रहें। थोड़े चावल को लाल रोली में रंग लें और एक प्लेट पर रोली से ही स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखें। इसके बाद एक स्वच्छ बर्तन में श्रीयंत्र को रखकर कुमकुम, फूल, धूप और दीप से पूजा करें। पूजा करने के बाद श्रीयंत्र को प्लेट में पीले वस्त्र में रखकर पूजास्थल पर स्थापित कर दें। बाकि चीजों को गंगा-यमुना या फिर स्वच्छ जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको या आपके परिवार में किसी भी वक़्त धन लाभ होने कि संभावना बन सकती है।

Saturday, 8 October 2016

कैसे बना मां दुर्गा का वाहन शेर ?



शक्ति का रूप दुर्गा, जिन्हें सारा जगत मानता है... ना केवल कोई साधारण मनुष्य, वरन् सभी देव भी उनकी अनुकम्पा से प्रभावित रहते हैं। एक पौराणिक आख्यान के अनुसार मां दुर्गा को यूं ही शेर की सवारी प्राप्त नहीं हुई थी, इसके पीछे एक रोचक कहानी बनी है ।आदि शक्ति, पार्वती, शक्ति... आदि नाम से प्रसिद्ध हैं मां दुर्गा। धार्मिक इतिहास के अनुसार भगवान शिव को पतिक रूप में पाने के लि्ए देवी पार्वती ने हजारों वर्ष तक तपस्या की। कहते हैं उनकी तपस्या में इतना तेज़ था जिसके प्रभाव से देवी सांवली हो गईं।इस कठोर तपस्या के बाद शिव तथा पार्वती का विवाह भी हुआ एवं संतान के रूप में उन्हें कार्तिकेय एवं गणेश की प्राप्ति भी हुई। एक कथा के अनुसार भगवान शिव से वि्वाह के बाद एक दिन जब शिव, पार्वती साथ बैठे थे तब भगवान शिव ने पार्वती से मजाक करते हुए काली कह दिया।देवी पार्वती को शिव की यह बात चुभ गई और कैलाश छोड़कर वापस तपस्या करने में लीन हो गईं। इस बीच एक भूखा शेर देवी को खाने की इच्छा से वहां पहुंचा। ले‌किोन चमत्कार तो देखिए... देवी को तपस्या में लीन देखकर वह वहीं चुपचाप बैठ गया।
ना जाने क्यों शेर देवी के तपस्या को भंग नहीं करना चाहता था। वह सोचने लगा कि देवी कब तपस्या से उठें और वह उन्हें अपना आहार बना ले। इस बीच कई साल बीत गए लेकिेन शेर अपनी जगह डटा रहा।कई वर्ष बीत गए लेकिन माता पार्वती अभी भी तपस्या में मग्न ही थीं, वे तप से उठने का फैसला किसी भी हाल में लेना नहीं चाहती थीं। लेकिन तभी शिव वहां प्रकट हुए और देवी को गोरे होने का वरदान देकर चले गए।थोड़ी देर बाद माता पार्वती भी तप से उठीं और उन्होंने गंगा स्नान किया। स्नान के तुरंत बाद ही अचानक उनके भीतर से एक और देवी प्रकट हुईं। उनका रंग बेहद काला था।उस काली देवी के माता पार्वती के भीतर से निकलते ही देवी का खुद का रंग गोरा हो गया। इसी कथा के अनुसार माता के भीतर से निकली देवी का नाम कौशिकी पड़ा और गोरी हो चुकी माता सम्पूर्ण जगत में ‘माता गौरी’ कहलाईं।स्नान के बाद देवी ने अपने निकट एक सिंह को पाया, जो वर्षों से उन्हें खाने की ललक में बैठा था। लेकिन देवी की तरह ही वह वर्षों से एक तपस्या में था, जिसका वरदान माता ने उसे अपना वाहन बनाकर दिया।देवी उस सिंह की तपस्या से अति प्रसन्न हुई थीं, इसलिए उन्होंने अपनी शक्ति से उस सिंह पर नियंत्रण पाकर उसे अपना वाहन बना लिया।