हर महिला के लिए करवा चैथ एक बड़ा दिन होता है। इस दिन वो अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। यह दिन सिर्फ व्रत का ही नहीं होता है बल्कि इस दिन पति -पत्नी का रिश्ता और भी मजबूत है। वास्तु में इस दिन का बड़ा महत्त्व होता है। इस दिन कुछ वास्तु टिप्स आजमाकर अपने इस प्यार भरे रिश्ते को और भी मजबूत कर सकते है। महिलाए इस दिन व्रत की शुरुआत होने यानि सरगी से लेकर शाम को तैयार होने तक अगर इन वास्तु टिप्स को आजमाएंगी तो उन कपल्स की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां होंगी।
आइये जाने इन वास्तु टिप्स के बारे में।
1) करवा चौथ पर कपड़े पहनते समय रंगों का ध्यान रखे। इस दिन काला, नीला, ग्रे रंग भूलकर भी ना पहने। इस दिन लाल, पिंक और नारंगी रंग के कपडे पहने। वास्तु के अनुसार ये रंग सम्मान, प्यार और समृद्धि का प्रतिक है।
2) करवा चौथ पर सुबह सरगी खाकर व्रत की शुरुवात की जाती है। सुबह सरगी खाते समय ध्यान रखें कि आपका मुँह उत्तर - पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। क्योंकि ये दिशा सकारात्मक ऊर्जा देती है। इस तरह आपको पूरा दिन व्रत रखने के लिए ऊर्जा तो मिलेगी ही साथ ही आपके मन में सारे दिन सकारात्मक विचार भी आएंगे।
3) करवा चौथ पर गहनें पहनना तो लाजमी है। इस दिन हो सके तो सोने या मोती के गहने पहने। वास्तु के अनुसार इसका सरीर पर सकारात्मक प्रभाव होता है।
4) बैडरूम से अगर चीज़े अव्यवस्थतित हो तो उन्हें व्यवस्थतित कर दें । इसकी जगह बैडरूम में ताज़े फूल सजाएं। वास्तु के अनुसार इससे आपका रिश्ता भी फूलों से महकेगा।
